वैश्य महासभा सदस्यों द्वारा मनायी गयी स्व बृजबिहारी प्रसाद की 26वी पुण्यतिथि।

सुरेश कुमार सिंह 

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वैश्य महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय बृजबिहारी प्रसाद का 26वी पुण्यतिथि बिहार प्रदेश में सभी जगह मनाई जा रही है। इसी सिलसिले में स्व बृजबिहारी प्रसाद की पुण्यतिथि सिमराही नगर पंचायत के मिथिला उत्सव भवन में वैश्य समाज के सदस्यों द्वारा अमित कुमार भगत जिला सचिव के अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर सिमराही के पूर्व मुखिया बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने बताया कि स्व बृजबिहारी प्रसाद के द्वारा ही पूरे बिहार प्रदेश के बैश्य समाज के 56 उपजातियों को एकसूत्र में बांधने का काम किया था।उन्ही की वजह से आज 56 उपजातियों को मिलाकर वैश्य समाज की एकता देखने को मिलती हैं।मौके पर समाजसेवी रघुबीर भगत और दिलीप पूर्वे ने बताया कि स्व बृज बिहारी बाबू के प्रयासों के कारण ही उनकी ख्याति बिहार सहित पूरे देश मे है और उनकी पत्नी रामा देवी तीन बार भारत सरकार में सांसद रही। मौके पर रामचंद्र जायसवाल, रामचन्द्र भगत, राजकुमार पोद्दार, बसंत भगत, गुड्डू प्रधान, रिंकू भगत, जीतू स्वर्णकार, छोटू साह,विप्लव भगत सहित अन्य ने कार्यक्रम में स्व बृज बिहारी प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

Spread the love