
आशीष वर्मा ,व्यूरो चीफ़
पीएचसी के सामने बने यात्रीशेड़ में एक लावारिस व्यक्ति की मौत शनिवार की सुबह हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। मुखिया ने अनजान मृतक का दाहसंस्कार पुलिस के संरक्षण में करवा दिया है।

लोगों से मिली जानकारी अनुसार मृतक विक्षिप्त सा लग रहा था। शुक्रवार को शाम में फारबिसगंज से आने वाली किसी बस से मृतक को गोल चौक पर उतारा था। रात में मृतक पीएचसी के पास बने यात्रीशेड़ में आकर सो गया था। रात में हीं कुछ लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस यात्रीशेड़ के पास आकर इस अनजान व्यक्ति से पूछताछ भी की। लेकिन उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। लोगों के अनुसार रात में वह व्यक्ति यात्रीशेड़ में हीं सो गया। शनिवार की सुबह लोगों ने देखा तो वह व्यक्ति मृत मिला। इसकी सूचना पुलिस और भवानीपुर दक्षिण पंचायत के मुखिया को दी गई। पुलिस को देखते हीं लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और मुखिया ने मृतक के बारे में छानबीन की। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। अंतत: मुखिया के लिखित निर्णय से पुलिस की उपस्थित में ग्रामीणों की मदद से लाश का अंतिम संस्कार करवा दिया गया।