सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

अमृतसर से भागी दो लड़की जीवछपुर वार्ड 12 में पुलिस ने किया बरामद, चाइल्ड लाइन को सौंपा।
भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज वार्ड 12 में अमृतसर पंजाब से भागकर आई दो लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया।जिसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा सारी कागजी प्रक्रिया करने के बाद चाइल्ड लाइन सुपौल के सदस्य को सौंप दिया गया। हालांकि इस मामले में स्थानीय लोगों की संलिप्ता नहीं बताई गई है। दरसअल, जीवछपुर पंचायत के वार्ड 12 निवासी अनिल कुमार मुखिया दो माह पूर्व अमृतसर पंजाब में एक मोबाइल की दुकान है।

जिस दुकान पर दोनों लड़की का आना जाना लगा रहता था। जिसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच संपर्क हो गया। इस बीच युवक अनिल कुमार मुखिया और लड़की एक दूसरे से मोबाइल के माध्यम से बातचीत होने लगी। जबकि लड़का पूर्व से ही शादीशुदा है। इधर, मामले को लेकर लड़की के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री घर पिछले 15 दिनों से घर से गायब है। जिसको लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज भी करवाई गई है।

पीड़ित पिता ने बताया कि युवक और उसके चाचा घर के पास में ही कमरा लेकर रहता था। उन्होंने बताया कि युवक कुछ दिन पहले बिहार अपने घर लौट गया था। जिसके बाद युवक का चाचा बराबर मोबाइल से एक दूसरे से बात करता था। इसी बीच मोबाइल पर बात करने के बाद अचानक लड़की घर गायब हो गई। हालांकि उसके बाद युवक के चाचा भी वहां से फरार हो गया।

वहीं रविवार को पता चला कि लड़की युवक के घर पर बरामद हुआ है। इस संदर्भ में भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली कि अमृतसर की दो लड़की जीवछपुर वार्ड 12 में है। जिसके बाद उक्त जगह पहुंचकर जरूरी पूछताछ किया गया। जिसमें लड़की का कहना था कि वो अपनी मर्जी से आई है। जिसके बाद जरूरी जांच के बाद सुपौल के चाइल्ड लाइन से सदस्य को बुलाकर दोनों लड़की को उसे सौंप दिया गया। इसके अलावे लड़की के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

