राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के करजाईन थाना क्षेत्र स्थित हरिराहा पंचायत वार्ड नंबर दो में गला रेतकर युवक की हत्या परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर

करजाईन थाना क्षेत्र के हरिराहा में गला रेत कर एक युवक की हत्या कर दी गई। हरिराहा वार्ड नंबर-2 निवासी श्याम सुंदर सादा की शव खून से लथपथ हालत में धान के खेत में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही करजाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। वहीं खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मृतक श्याम सुंदर सादा के परिजनों ने बताया कि देर रात तक घर नहीं आने पर उनकी खोजबीन शुरू की। सुबह में धान के खेत में उसकी लाश मिली। मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान हैं। शव को देखने से स्पष्ट हो रहा है कि युवक का तेज हथियार से गला काटा कर शव को धान के खेत मे फ़ेंक दिया गया है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो चल रही है। मोके पर करजाईन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया
बीरपुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताई है। पहले भी उन्हें मारने की धमकी मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Spread the love