प्रतापगंज/ सुपौल: रात्रिगश्ती में गए पुलिस की एनएच 57 पर अचानक बिगड़ी तबियत , मौत।

आशीष वर्मा , व्यूरो चीफ , बिहार

प्रतापगंज थाना में गृह रक्षक पद पर पदस्थापित ब्रह्मदेव यादव की मौत शनिवार की रात ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से हो गई। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि शनिवार की रात सअनि बिनोद कुमार के नेतृत्व में 5 अन्य पुलिस बल के साथ रात्रिगस्ती के लिए भेजा गया था। जिसमे एक पुलिस बल ब्रह्मदेव यादव भी था। उक्त पुलिस बल एनएच 57 पर गस्ती कर रहे थे। उसी दौरान ब्रह्मदेव यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के तुरंत बाद साथी पुलिस ब्रह्मदेव को पीएचसी प्रतापगंज लाया गया। पीएचसी में उपस्थित डॉ नूरआलम ने ब्रह्मदेव का जैसे ही ईलाज प्रारंभ किया उतने ही देर में ब्रह्मदेव की सांसे अटक गई और उसकी मौत हो गई। वही डॉ ने बताया कि ब्रह्मदेव की मौत हृदय गति रुकने से हो गई। वही थानाध्यक्ष श्री अंजन ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही ब्रह्मदेब की अचानक मौत से पूरे थाना परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। थानाध्यक्ष श्री अंजन सहित सभी पुलिस पदाधिकारी, शस्त्रबल के जवान और चौकीदारों ने जवान की असमय मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त कर उसकी आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Spread the love