प्रतापगंज: जन अधिकार पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान , कई लोग हुए सामिल।

 

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसकी अध्यक्षता मो. शमशेर आलम एवं मंच संचालन जाप प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बसेदार ने किया। प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के घटहा गोबिंदपुर में आयोजित सदस्यता अभियान में पप्पू यादव का सेवाभाव एवं लोकप्रियता से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग सदस्यता अभियान में शामिल हुए।

जिसमें मुख्य रूप से मो0 नूर आलम,मो0 रफीक,मो0 सहजन,आवास,मो0 जमाल,वकील,निजामुद्दीन,सिराज,मुर्तुजा, अफजल  सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। प्रदेश महासचिव परमेश्वरी सिंह यादव एवं जाप जिला उपाध्यक्ष सुभाष यादव ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया एवं कहा लोकप्रिय नेता, सबका सेवक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव से प्रभावित होकर आज दर्जनों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कहा कि सभी ने पप्पू यादव एवं स्थानीय नेता पार्टी के प्रदेश महासचिव सह सदस्यता प्रभारी समदर्शी के कदम से कदम मिलाकर जाप को मजबूत करने का सभी ने संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष यादव,जिला युवा अध्यक्ष मुकेश यादव,प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बसेदार,प्रखंड युवा अध्यक्ष सत्येंद्र यादव,पंचायत अध्यक्ष समोल मण्डल,छात्र युवा अध्यक्ष सरोज पण्डित,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मो. जफरुल,  सहित अन्य लोग मौजद रहे।

Spread the love