
सिमराही: खेत मे फसल से बनाया भारत का नक्सा
सुरेश कुमार सिंह सिमराही सुपौल
एक तरफ बीते दिनों आंधी बारिश में बर्बाद हुई धान की फसल से किसान हतास है, तो इधर दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के वार्ड नम्बर 13 इमामगंज गांव निवासी प्रगतिशील किसान संजीव कुमार ने अपने धान के खेतों में धान की दो किस्म की फसल लगाकर भारत का नक्सा बना दिया। उक्त किसान के द्वारा इस तरह से फसल लगाने से किसान का उक्त खेत अभी दर्शन का केंद्र बना हुआ है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से प्रतीदिन दर्जनों किसान संजीव के द्वारा भारत के नक्सा के आधार पर लगाया गया धान की फसल को देखना पहुचते है। किसान संजीव कुमार ने बताया कि इंटरमीडिएट तक कि पढ़ाई पूरी कर वह पूरी तरह अपनी पुस्तेनी काम खेती बाड़ी में जुड़ा हुआ है।
उन्होंने बताया कि वह अपने खेतों में धान, गेंहू, मक्का, तेलहन सहित विभिन्न तरह के फसल वैज्ञानिक पद्धति पर उपजता है। बताया कि वह कृषि विभाग के द्वारा उन्नत खेती को लेकर कई तरह का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया हुआ है। बताया कि उसके मन मे एक विचार आया था कि यदि धान के दो तरह के फसल का रंग अलग अलग होता है तो क्यों नहीं खेत मे उक्त फसल लगाकर भारत का नक्सा बनाया जाय। इसलिए वह इस तरह का फसल लगाया है।
Very beautiful