उत्तम सन्तुलित पोषण अभियान के तहत चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी ने विश्व मृदा दिवस मनाया

रिपोर्ट:-विकास आनन्द, कैम्प रोहतास

पूरे विश्व के भोजन पृथ्वी पर उपलब्ध मृदा अर्थात मिट्टी में उपजे फसल से ही होती है, इसलिए पूरे विश्व में 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व मृदा दिवस अभियान की परिचर्चा का विषय ।

मृदा व पानी: जीवन के एक स्रोत : पर रखी गई है। भारत देश की अग्रणी उर्वरक निर्माता व विपणनकर्ता कम्पनी चम्बल फर्टिलाईजर्स द्वारा मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करने, मिट्टी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को प्रोत्साहित करके स्वस्थ पारिस्थिति की तंत्र और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तम सन्तुलित पोषण अभियान देश के 13 राज्यों में चलाया जा रहे हैं। इसी के तहत रोहतास जिले के मनियारी गाँव में मृदा एवं पानी: जीवन के एक स्रोत पर फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को मृदा को स्वस्थ बनाये रखने के तरीकों तथा खेती में पानी के सदुपयोग और संचय पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में चम्बल फर्टिलाईजर्स के यु आर सी दिलीप गुप्ता ने किसानों को देश भर में चलाये जा रहे उत्तम सन्तुलित पोषण अभियान के उद्देश्य और उससे होने वाले फायदों के बारें में किसानों बताया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा को स्वस्थ रखते हुए फसलों से अधिक उत्पादन लेना है। उन्होंने किसानो को “विश्व मृदा दिवस” पर मृदा को स्वस्थ रखने का संकल्प लेने को कहा। एक स्वस्थ मृदा से स्वस्थ भोजन का निर्माण होता है जो स्वस्थ जीवन का आधार है। आज के समय रासायनिक उर्वरक आधारित खेती, एकल फसल प्रणाली तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के उपायो का अभाव आदि के कारण मृदा स्वास्थ्य में गिरावट के साथ फसलों की उत्पादकता वृद्धि दर में ठहराव की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। मृदा स्वास्थ में सुधार के लिए आवश्यक है कि रायायनिक उर्वरकों को जैविक स्त्रोतों, फसल अवशेषों एवं जैविक खादों के उचित संयोजन में प्रयोग किया जाए। उन्होनें किसानों को गिरते भू-जल और खेती में सुक्ष्म सिचाई से होने वाले फायदों के बारें में भी बताया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ.उदय कुमार ने क्षेत्र की रबी की मुख्य फसलों में पोषक तत्वों प्रबंधन और विभिन्न रोगों नियंत्रण की जानकारी दी। साथ ही किसानो को मृदा स्वास्थ्य एवं भूजल में हो रही गिरावट को दूर करने के लिए उचित समाधान बतायें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे चम्बल कम्पनी के डिप्टी एरिया मैनेजर जावेद खान ने कंपनी के उत्पादों के सही उपयोग के बारें में विस्तृत जानकारी दी। किसानो ने के कार्यक्रम की सराहना करते हुए आशा जताई की आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने से किसानों को काफी लाभ मिलता है।

Spread the love